बॉक्स ऑफिस

Fateh Box Office Collection Day 4: चिल्लर में कमाई कर रही है सोनू सूद की मूवी, सोमवार को तो हुआ बुरा हाल

Fateh Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म फतेह का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहद खराब हो गया है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर बेहद निराशजनक प्रदर्शन किया है। राम चरण की फिल्म गेम चेंजर से मिले कॉम्पिटीशन की वजह से फतेह का कलेक्शन बेहद कम रहा है।

Image

Fateh Box Office Collection Day 4

Fateh Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की फिल्म की कमाई में पहले सोमवार को भारी गिरावट देखी गई है। वैसे तो रिलीज के साथ ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, हालांकि अब पहले सोमवार के बाद तो फिल्म एकदम सिमटने ही लगी है। Sacnilk.com के अनुसार, सोनू सूद के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म, फतेह ने 10 जनवरी को रिलीज होने के बाद, अब टोटल लगभग 7 करोड़ रुयपे का कलेक्शन कर लिया है। यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन टूटा Indian 2 का रिकॉर्ड, पर राम चरण के लिए नहीं है खुशी की बात!

फतेह ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी ने पहले दिन ₹2.4 करोड़, दूसरे दिन ₹2.1 करोड़ और तीसरे दिन ₹2.25 करोड़ कमाए है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, चौथे दिन (पहले सोमवार) फिल्म ने सिर्फ ₹85 लाख की कमाई की है। जिसके बाद अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.60 करोड़ रुपये हो गया है। सोमवार को फतेह की टोटल ऑक्यूपेंसी लगभग 10.37% दर्ज की गई है।

यह फिल्म राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे कहीं बड़ी एक्शन फिल्म के हिंदी-डब संस्करण से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

फतेह की हुई जॉन विक से तुलना

सोनू सूद स्टारर फिल्म की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म जॉन विक से तुलना की जा रही है। लोगों का मानना है कि मेकर्स ने इसी फिल्म को कॉपी करने की कोशिश की है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के जॉन विक से इंसपायर होने के कयासों का खारिज कर दिया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article