क्सDunki Box Office Prediction Day 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म डंकी (Dunki) का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है, जो अपनी हटकर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। राजकुमार हिरानी ने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं, वो सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। हालांकि शाहरुख खान की डंकी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती दिखाई दे रही है। फिल्म डंकी के ट्रेलर को दर्शकों से एवरेज रिस्पांस मिला था और फिल्म को भी दर्शक एवरेज ही बता रहे हैं। जो दर्शक फिल्म को फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे थे उनका कहना है कि इस दफा राजकुमार हिरानी ब्लॉबस्टर फिल्म बनाने में चूक गए हैं।
फिल्म डंकी को मिल रहे एवरेज रिस्पांस का असर इसकी कमाई पर भी दिखाई दे रहा है। फिल्म डंकी ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर बात दूसरे दिन की करें तो इसकी कमाई में भारी गिरावट आने की उम्मीद है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी की कमाई में दूसरे दिन 40 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। ऐसे में इसकी दूसरे दिन की कमाई केवल 20 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार शाहरुख खान की डंकी से एक दिन बाद में रिलीज हुई है। सलार को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि सलार की रिलीज से डंकी की कमाई पर भारी असर पड़ेगा। ट्रेड पंडितों की भविष्यवाणी का असर फिल्म डंकी पर होता भी दिखाई दे रहा है।
