बॉक्स ऑफिस

Dunki Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर किंग खान का जलवा, डंकी ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 24, 2023, 09:00 AM IST

Dunki box office collection day 2, Shah Rukh Khan Dunki Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर खूब चल रही है, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आइए फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shah Rukh Khan's Dunki Day 2 Box Office Collection

Dunki box office collection day 2, Shah Rukh Khan Dunki Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) बॉक्स ऑफिस पर खूब चल रही है। राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल और तापसी पन्नू जैसे दमदार एक्टर भी नजर आ रही हैं। फिल्म उन भारतीय लोगों की कहानी पर रोशनी डालती हैं जो विदेशों में जिंदगी बसर करने के लिए अपनी जिंदगी तक को दांव पर लगा देते हैं। डंकी को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू सामने आ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि डंकी में कुछ भी यूनीक नहीं हैं।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म में इमोशंस कूट कूट कर भरे हैं, यह आपको खूब हंसा भी सकती है और रुलाने का भी दम रखती है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आइए फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Dunki Box Office: तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) ने तीसरे दिन 27 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब तीन दिनों बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 75 करोड़ के पार पहुंच गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article