Dunki Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी आज 21 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, तभी रात से थिएटर के बाहर लम्बी लाइन देखने को भी मिली थी। साथ ही कहानी के लिए डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की काफी तारीफें हो रही है। सभी कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। ऐसे में अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म डंकी (Dunki) ने पहले ही दिन धुआंधार ओपनिंग करते हुए 29.2 करोड़ कमाए थे। जो एक्टर की पिछली फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से काफी कम है। ऐसे में अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन अपनी झोली में 20.50 करोड़ बटोरेगी। यानी अब फिल्म का पूरा कलेक्शन कुल 49.7 करोड़ हो गया है।
डंकी फिल्म की सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी मुंबई में देखने को मिली जो 46% थी। इसी के साथ फिल्म में विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आए। कहानी विदेश जाने के कुछ दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द गिर्द घूमती है। जो डंकी की उड़ान के नाम से जानी जाने वाली अनोखी यात्रा में उनकी परेशानियों को दिखाता है।
