Dhurandhar Box Office Prediction: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर कल यानी 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे पहले मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। इसमें फिल्म को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि ये फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
पहले दिन कितना कमाएगी धुरंधर
एडवांस बुकिंग सोमवार को शुरू होते ही 1 करोड़ पार कर गई थी, लेकिन उसके बाद रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई। बुधवार दोपहर तक ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग सिर्फ 2.28 करोड़ पर पहुंची है और अभी तक करीब 50 हजार टिकट ही बिके हैं।दो हफ्ते पहले तक सब कह रहे थे कि धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग लेगी, छावा और वॉर 2 को भी पीछे छोड़ देगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का नया अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 15 से 20 करोड़ के बीच कलेक्ट कर सकती है, यानी सैयारा (21.50 करोड़) और छावा (31 करोड़) से काफी कम। अब ऐसा लग रहा है कि धुरंधर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म रियल स्टोरी से प्रेरित है। कई लोगों ने ये दावा किया था कि फिल्म में रणवीर सिंह, मेजर मोहित शर्मा का रोल निभाने वाले हैं। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ, हालांकि डायरेक्टर ने ये साफ कर दिया कि फिल्म शहिद मेजर मोहित शर्मा पर नहीं आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह एक स्पाई के रोल में है, जो कि पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों को चुन-चुनकर मारने वाला हैं।
