बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day (ES): डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी रणवीर सिंह की फिल्म, पहले दिन तोड़ेगी कई रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 5, 2025, 06:11 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली है। फिल्म धुरंधर का पहले दिन का कलेक्शन इतने करोड़ रुपये का होने वाला है।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म धुरंधर लंबे इंतजार के बाद आज यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म धुरंधर की रिलीज के साथ इसकी स्टोरी और कमाई को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पहले दिन कितना कलेक्शन करने वाली है, इसको लेकर भी अब रिपोर्ट सामने आ गई है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी शानदार होने वाला है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

'धुरंधर' का पहले दिन होगा जलवा

रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म धुरंधर की पहले दिन की कमाई के आंकड़े है। फिल्म धुरंधर रिलीज होने के बाद पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की पहले दिन की कमाई लगभग 20 करोड़ रुपये हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़ा अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर फिल्म ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करती है तो ये मूवी साल 2025 की टॉप ओपनर में शामिल हो जाएगी। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई को लेकर सामने आए आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

फिल्म में इन स्टार्स ने मचाया धमाल

फेमस डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम रोल में हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की पहले दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article