बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धुरंधर ने मचाया भौकाल, रिलीज से पहले ही कर ली करोड़ों में कमाई

Dhurandhar Advance Booking Report: धुरंधर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। कुछ शो लगभग हाउसफुल के करीब पहुंच चुके हैं, जो इस बात का इशारा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करने वाली है। आइए आपको बताते हैं अबतक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है।

Image

Dhurandhar Advance Booking

Dhurandhar Advance Booking Report: धुरंधर ( Dhurandhar) फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को मिली बड़ी प्रतिक्रिया के बाद अब दर्शक थिएटर में इसे देखने का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। कई शहरों में तो पहले ही दिन सुबह से टिकट बुकिंग तेज़ हो गई है। कुछ शो लगभग हाउसफुल के करीब पहुंच चुके हैं, जो इस बात का इशारा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करने वाली है। आइए आपको बताते हैं अबतक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 2.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। फिल्म के लिए अभी तक 30,969 टिकटें बिक चुकी हैं, और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अगर इसी गति से बुकिंग जारी रही, तो धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिल्म की स्टारकास्ट

धुरंधर की स्टारकास्ट ही इसकी सबसे बड़ी चर्चा का विषय है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) , संजय दत्त( Sanjay Dutt) , आर. माधवन ( R.Madhavan) और अक्षय खन्ना अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। खास बात ये है कि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना इस बार दमदार विलेन के रूप में दिखेंगे। ट्रेलर में इन तीनों का तीखा अंदाज़ और रणवीर सिंह का एक्शन अवतार फैंस को खूब पसंद आया है। यही वजह है कि दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए तेजी से टिकट्स बुक कर रहे हैं।

विवादों में फंसी फिल्म

रिलीज से पहले ही धुरंधर विवादों में घिर गई है। मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह फिल्म उनके बेटे की असल जिंदगी और सीक्रेट मिशन पर उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है। इसके बावजूद, फिल्म की एडवांस बुकिंग बेहद मजबूत चल रही है, और फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article