बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Box office day 2 Prediction: 200 करोड़ के जादुई आंकड़े के पास पहुंचे रणवीर सिंह की धुरंदर 2, मालामाल हुए मेकर्स

Dhurandhar 2 Box office day 2 Prediction (धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स कलेक्शन अपडेट): बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। अब दूसरी दिन भी फिल्म मोटी कमाई कर रही है। बता दें कि जल्द ही ये मूवी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Image

pic credit- Dhurandhar 2 movie

Dhurandhar 2 Box office day 2 Prediction (धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स कलेक्शन अपडेट): बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने ऐसा धमाल मचाया है कि सभी लोग दंग रह गए है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस मूवी को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा जैसे स्टार्स ने धुरंधर 2 की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और जवान-एनिमल जैसी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब दूसरे दिन भी धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

धुरंधर 2 ने दूसरे दिन भी मचाया तहलका

दूसरे दिन भी धुरंधर 2 धमाल मचा रही है। अब तक नेट कलेक्शन 8.68 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके साथ फिल्म का कुल ग्रॉस 182.87 करोड़ और कुल नेट 154.23 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फाइनल आंकड़े अभी रिपोर्ट होने बाकी हैं, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन बहुत मजबूत बना हुआ है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। बता दें कि पहले दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में 102.55 करोड़ नेट कलेक्शन किया। 18 मार्च के पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ मिलाकर कुल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ और ग्रॉस 172.63 करोड़ हो गया है। अबतक मूवी की कमाई 182.87 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में रणवीर सिंह जल्द ही 200 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने वाले हैं।

धुरंधर 3 की चर्चा शुरू

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। अब धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। इस बीच सभी की नजरें धुरंधर 3 पर टिकी है। एक्स पर धुरंधर 3 को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि मेकर्स ने धुरंधर 3 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आपको क्या लगता है आदित्य धर धुरंधर 3 बनाएंगे या नहीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article