बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Box office Day 1: ओपनिंग डे पर ही टूटेगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, पेड प्रीव्यू से ही मचा दिया तहलका

Dhurandhar 2 Box office Collection Day 1 (धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स कलेक्शन अपडेट) : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 पहले दिन ही मोटी कमाई करने वाली है। वहीं मूवी ने पेड प्रीव्यू से ही तहलका मचा दिया है।

Image

pic credit- dhurandhar 2 film

Dhurandhar 2 Box office Collection Day 1 (धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स कलेक्शन अपडेट) : पहले दिन से अब तक, 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अभी 8,928 शो में चल रही है और आज इसने ₹65.54 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹51.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक ₹108.54 करोड़ हो गया है; हालांकि, अभी अंतिम कलेक्शन की रिपोर्ट आना बाकी है।

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक धमाल मचा रही है। वहीं राकेश बेदी ने भी सभी का दिल जीत लिया है। कुल मिलकार फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। एक्स पर लोग मूवी के बारे में खूब बात कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि धुरंधर 2 ने धमाका कर दिया है। बता दें कि धुरंधर 2 की कमाई को रिपोर्ट्स सामने आने लगी है। रिलीज से पहले ही मूवी ने मोटी कमाई कर ली है। वहीं पहले दिन ही फिल्म धुरंधर 2 सभी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ देगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज ने सभी वर्जन मिलाकर 50 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा प्रीमियर है। पहले सबसे बड़ा प्रीमियर पवन कल्याण की OG का था, जिसने 25 करोड़ कमाए थे। धुरंधर 2 ने इसे बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड में पहले का सबसे बड़ा प्रीमियर स्त्री 2 का था, जिसने सिर्फ 10 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कमाया था। धुरंधर 2 ने उससे लगभग पांच गुना ज्यादा कमाई की है। शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी संभावना है। धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार है। बता दें कि आने वाले दिनों ये आंकड़ा बढ़ने वाला है। वीकेंड पर ये मोटी कमाई कर सकती है।

अल्लू अर्जुन समेत ने की धुरंधर 2 की तारीफ

बता दें कि एक्स पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 छाई हुई है और सुबह से ही ट्रेंड कर रही है। मूवी को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ बॉलीवुड और साउथ के सितारे भी कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने कहा, ' अभी-अभी देखा धुरंधर 2 स्वैग के साथ देशभक्ति। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। तालियां बजाने वाले कई पल धमाका! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन गारु और सभी कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी.....बेहतरीन टेक्नीकल साइड। गर्व है कि रणवीर सिंह जैसा ब्रिलियंट और प्रतिभाशाली एक्टर हमारे देश में हैं, आरवीएस फायर है। आदित्य धर गारु ने तो कमाल ही कर दिया। खुशी है कि उनके जैसा फिल्ममेकर हमारे देश मे हैं। एक भारतीय… इंटरनेशनल स्वैग.. जय हिंद।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article