बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Twitter Review: भारत के दुश्मनों को रणवीर सिंह ने पहुंचाया जहन्नुम, लोग बोले- '2000 करोड़ वाली फिल्म है'

Dhurandhar 2 Twitter Review: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म देखने के बाद लोग एक्स पर खूब चर्चा कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं लोगों को रणवीर की फिल्म कैसी लगी?

Image

pic credit-dhurandhar 2 film

Dhurandhar 2 Twitter Review: धुरंधर 2 के ट्रेलर में आर माधवन की लाइन 'हौसला-ईंधन-बदला' ने फैंस का दिल जीत लिया। रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रंगी का किरदार दुश्मनों से लड़ते हुए इसी जज्बे से प्रेरित है। जब मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो लोगों ने ट्विटर पर लिखा था, '19 मार्च को थिएटर में धुरंधर का बदला देखना है' आज ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। और रणवीर सिंह का किरदार भारत के दुश्मनों से बदला ले रहा है। बता दें कि रिलीज होते ही फिल्म एक्स पर छा गई है। फिल्म देखने के बाद लोग एक्स पर खूब चर्चा कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं लोगों को रणवीर की फिल्म कैसी लगी?

धुरंधर 2 ने उड़ाया गर्दा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। सभी लोग बस फिल्म के बारे में ही बात कर रहे हैं। एक्स पर सुबह से ही ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। सभी लोग बस धुरंधर 2 की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेस्ट है ये फिल्म भारत माता की जय' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हिट है ये फिल्म' एक अन्य यूजर ने इस फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए। बता दें कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देख ली। एक्टर ने भी रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर तारीफ की है।

पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

बताते चलें कि सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का पेड प्रीव्यू कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपये हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 125-150 करोड़ की कमाई करेगी. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। ऐसे में धुरंधर 2 बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की सभी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article