बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office: 500 करोड़ी होने से कुछ ही कदम दूर है सनी पाजी फिल्म, देखें आंकड़े

Border 2 Box Office Day 19: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) का डंका दुनिया भर में बज रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'बॉर्डर 2' 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

Border 2 box office collection day 19: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 19 दिन हो गए हैं। तीसरे हफ्ते लेने के बाद अब 'बॉर्डर 2' की कमाई में भारी बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। खास बात यह है कि तीसरे सोमवार के मुकाबले तीसरे मंगलवार को सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने जबरदस्त कमाई की। अब यह मूवी दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रपये का कारोबार किया है।

500 करोड़ी बन सकती है सनी देओल की 'बॉर्डर 2'

Sacnilk ने सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने मंगलवार यानी 10 फरवरी को 2.5 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को इसने केवल 44 लाख रुपये कमाए थे। 'बॉर्डर 2' भारत में बॉक्स ऑफिस पर 314.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 430 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। आने वाले दिनों यह मूवी 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। (इसे भी पढ़ें: 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के सपोर्ट में चट्टान बनकर खड़े हुए सलमान-अजय सहित ये सेलेब्स, लिस्ट हुई लंबी)

भूषण कुमार और निधि दत्ता द्वारा निर्मित 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ मोना सिंह, वरुण धवन, मेधा राणा, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी, अन्या सिंह और दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर बेस्ड है। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 90 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article