Celebs Support Rajpal Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस और लोन डिफ़ॉल्ट मामले में याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा कि उन्होंने एक फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिया था, जो असफल रही और राजपाल यादव पर लगभग 9 करोड़ रुपये का बकाया था। मौजूदा आर्थिक परेशानियों को देखते हुए राजपाल यादव के सपोर्ट में सलमान-अजय सहित कई सेलेब्स सपोर्ट में आए हैं। देखें लिस्ट...
सलमान खान हमेशा अपनी दोस्तों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। राजपाल यादव के सपोर्ट में भी सलमान खान ने अपना हाथ आगे बढ़ा दिया है।
खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके ने भी कमाल कर दिया है। केआरके ने राजपाल यादव की मदद करने के लिए 10 लाख रुपये देने का फैसला किया है।
राजनेता तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव की मदद करते हुए उन्हें 11 लाख रुपये देंगे। इन पैसों के राजपाल यादव को काफी हद तक मदद मिलेगी।
मशहूर निर्माता-निर्देशक अनीस बज्मी ने भी राजपाल यादव की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया है।
सोनू सूद ने भी राजपाल यादव की मदद करते हुए उन्हें एक बड़ी मूवी ऑफर की है। उम्मीद है राजपाल यादव को इससे काफी मदद मिलेगी।
वरुण धवन के साथ राजपाल यादव ने भी कई फिल्में की हैं। वरुण धवन ने भी राजपाल की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया है।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी राजपाल यादव की मदद करने के लिए खड़े हो गए हैं। अजय देवगन ने भी दरियादिली दिखाई है।