Border 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में रिलीज हुई की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने बॉक्स ऑफिस पर रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने अभी हाल ही में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म बॉर्डर 2 को अब रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो गए है। फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई करती हुई नजर आ रही है। फिल्म बॉर्डर 2 ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का के कलेक्शन किया है।
20वें दिन की इतनी कमाई
सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो गए है। फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई 20वें दिन भी ठीक-ठाक रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म बॉर्डर 2 का कुल कलेक्शन 316 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं, जिसमें बदलाव देखने को मिलने वाला है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
