बॉक्स ऑफिस

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Collection Day 7: 50 करोड़ से बस चंद कदम दूर राजकुमार की फिल्म, जानिए 7वें दिन कितनी हुई कमाई

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चुक माफ' इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिस कारण इस फिल्म की कमाई जबरदस्त हो रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 7वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf’ Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ इस समय सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसका असर सीधा बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है। इस फिल्म की कमाई भी जमकर हो रही है। आइए जानते हैं कि 7वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी ड्रामा 'भूल चुक माफ़' दिल जीत रही है। हाल ही में आई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सात दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 23 मई 2025 को रिलीज हुई 'भूल चुक माफ' ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई के साथ अपनी शुरुआत की थी। शनिवार को इसने 9.5 करोड़ रुपये जमा किए।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

7वें दिन की ऑक्यूपेंसी भी ठीक-ठाक रही। 'भूल चुक माफ' ने सिनेमा हॉल में हिंदी 2D वर्जन के लिए कुल ऑक्यूपेंसी 11.19% दर्ज की। सुबह में फिल्म की शुरुआत धीमी रही और सिर्फ 5.72% ऑक्यूपेंसी रही, लेकिन दिन के दौरान इसमें तेजी आई। दोपहर के शो में 13.40% और शाम को 11.46% दर्शकों ने फिल्म का आनंद लिया। रात के शो में सबसे ज्यादा 14.18% दर्शक आए।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म में रंजन (राजकुमार राव ) की कहानी दिखाई गई है, जो एक लड़की तितली (वामिका गब्बी) से प्यार करता है। उससे शादी करने के लिए वह एक सरकारी नौकरी पाने का लक्ष्य रखता है। लेकिन जब वह भगवान शिव को दी गई प्रतिज्ञा तोड़ता है तो चीजें एक भायनक मोड़ लेती हैं और एक मुश्किल स्थिति में फंस जाता है।जिसे उसे अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए ठीक करना होता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article