Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूल चूक माफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में वामिका गब्बी नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 6वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी है। शादी के इर्द-गिर्द बनी इस हल्की-फुल्की, छोटे शहर की कॉमेडी से शुरू में उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर मामूली कमाई करेगी। हालांकि, यह उम्मीदों से बढ़कर और मजबूत बनी हुई है, खासकर रात के शो की स्क्रीनिंग में जिसमें 36.19% की सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने अपने 6वें दिन 3.25 करोड़ रुपये कमाए। इसे देखते हुए, राजकुमार और वामिका की फ़िल्म का छह दिनों का कुल कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये है।
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही फिल्म ने दूसरे दिन 9.5 करोड़ रुपये। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 11.5 करोड़ रुपये हुआ। चौथे दिन फिल्म की कमाई 4.5 करोड़ रुपये हुई। पांचवें दिन कमाई 4.75 करोड़ रुपये। वही छठवें दिन फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ रुपये हुई। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 40.50 करोड़ रुपये हो गया है।
ओटीटी पर कब होगी रिलीज
भूल चुक माफ का थिएटर में दो हफ्ते चलने के बाद डिजिटल प्रीमियर होगा। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, छोटे शहर की यह रोमांटिक कॉमेडी अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। निर्माताओं ने अभी तक ओटीटी रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है।
