Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।
सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार भूल चूक माफ ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये कमाए। इसे देखते हुए राजकुमार और वामिका की रोमांटिक कॉमेडी की दो दिन की कुल कमाई 16.2 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है, जिस कारण फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया है।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) को करण शर्मा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, जय ठक्कर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में कहा उन्हें भूल चूक माफ का कॉन्सेप्ट अनोखा लगा। एक्टर ने कहा कि उन्होंने इस कॉन्सेप्ट को पश्चिम में देखा है और इसके बहुत बड़े फैन है। "जिस तरह से करण ने पूरी कहानी लिखी है, उसमें समय का चक्र, कॉमेडी, किरदारों की कहानी और अंत में एक बहुत ही सुंदर सामाजिक मैसेज भी है, जो हम बना रहे हैं। इसलिए मैं बहुत अच्छी तरह से तैयार हो गया था।" सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, भूल चूक माफ स्ट्रीमिंग पर प्रीमियर होगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म दो हफ़्ते बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
