बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: 200 करोड़ी होने से इतने कदम दूर है कार्तिक की फिल्म, आंकड़े देख मेकर्स हुए खुश

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। छठे दिन की कमाई देखकर लग रहा है कि ये दूसरे वीकेंड में 200 करोड़ रुपये कमा लेगी।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' को ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। लोगों की बड़ी भीड़ वीक डे में भी फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए जा रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2024 कार्तिक आर्यन के करियर के लिए लकी साबित हुआ है। 'भूल भुलैया 2' के बाद इसके तीसरे पार्ट को भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर आगे बढ़ रही है। आइए देखें कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने छठे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

इस समय जो अर्ली बॉक्स ऑफिस अपडेट सामने आया है उसके अनुसार 'भूल भुलैया 3' ने बुधवार यानि छठे दिन 11-12 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है। बुधवार के कलेक्शन में भले ही गिरावट देखी गई है लेकिन यह निराशाजनक नहीं है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये दूसरे वीकेंड में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी। दिलचस्प बात यह है कि वीक डे में बिजी होने के बाद भी लोग फिल्म को देखने का समय निकाल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।

कार्तिक आर्यन स्टारर ने 6 दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। हालांकि यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। ओरिजिनल फिगर्स आने अभी बाकी हैं। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित सहित कई एक्टर्स लीड रोल में हैं। आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article