बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection Day 10: कार्तिक आर्यन स्टारर ने कमाए 200 करोड़ रुपये, निर्माताओं की हुई चांदी

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10: कार्तिक आर्यन की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को ऑडियंस को ओर से भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10: कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे एक से बढ़कर फिल्में देने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार की जगह पर कब्जा जमाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 1 नवंबर के दिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए लगभग 10 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। निर्माताओं के लिए खुशी की बात यह है कि 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें इस मूवी ने रविवार को कितने रुपये कमाए हैं।

200 करोड़ी बन गई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'

'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'भूल भुलैया 2' के पास था। हालांकि Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरी ओर रविवार के जो अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके अनुसार यह मूवी 16.5 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। फिल्म का कलेक्शन 198.66 करोड़ रुपये हो गया है।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की सीधी टक्कर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश हुआ। इसके बाद दोनों ही फिल्में 200 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही हैं। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। फिल्म में तीसरे पार्ट में विद्या बालन की एंट्री भी मेकर्स ने कराई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article