बॉक्स ऑफिस

Bastar-The Naxal Story Box Office Collection: दूसरे दिन अदा शर्मा की फिल्म की कमाई में उछाल, जानें कलेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 17, 2024, 12:04 PM IST

Bastar-The Naxal Story Box Office Collection day 2: अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'बस्तर- द नक्सल स्टोरी' की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। फिल्म का कहानी बस्तर में फैले आतंकवाद पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Image

Bastar-The Naxal Story (credit pic: Instagram)

Bastar-The Naxal Story Box Office Collection: अदा शर्मा (Adah Sharma) की 'बस्तर-द नक्सल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। द केरल स्टोरी के बाद अदा की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में अदा की एक्टिंग की लोग तारीफ कर रहे हैं। अदा ने साबित कर दिया है कि वो शानदार एक्ट्रेस हैं। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई देख मेकर्स को झटका लगा था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। इससे पहले सुदीप्तो द केरल स्टोरी का निर्देशन कर चुके हैं। द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। एक बार फिर अदा और सुदीप्तो ने साथ में काम किया है। फिल्म की कहानी बस्तर में फैले नक्सलवाद पर आधारित है। फिल्म में अदा ने आईपीएस ऑफिसर नीरजा माधवन का रोल निभाया है।

जानें बस्तर का कलेक्शन

फिल्म ने पहले 0.4 लाख का कलेक्शन किया था। पहले दिन की कमाई ने सबको निराश किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 0.75 लाख की कमाई की है। ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। बस्तर ने दो दिनों में कुल मिलाकर 1.15 करोड़ की कमाई कर ली है। अदा के साथ फिल्म में राइमा सेन, यशपाल शर्मा और शिल्पा शुक्ला मुख्य भूमिका में है। बस्तर के साथ बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा भी रिलीज हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article