Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बिग बजट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) ने ईद के दिन यानी 11 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को बड़े पर रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। यह फिल्म शुरुआती 4 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। निर्माताओं को उम्मीद थी कि दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार के दिन के कलेक्शन ने भी निर्माताओं को काफी निराश किया है। आइए देखें फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने रविवार एक दिन 8.75 से 9.25 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है। बता दें यह फिल्म अभी तक 4 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वीक डेज में होने वाली फिल्म की कमाई पर चिंता जताई जा सकती है।
अली अब्बास जफर ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन किया है। डायरेक्टर का बिता ट्रैक रिकॉर्ड देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स को उम्मीद नहीं थी कि 'बड़े मियां छोटे मियां' का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी है।
