बॉक्स ऑफिस

Auron Mein Kha Dum Tha: अजय देवगन ने फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, दर्शकों को लगा झटका

Auron Mein Kha Dum Tha Box Office Collection: अजय देवगन और तबू की फिल्म औरों में कहां दम था बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानकर हर कोई हैरान रह गए। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है

Image

Auron Mein Kaha Dum Tha (credit Pic: Instagram)

Auron Mein Kha Dum Tha Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn), तबू (Tabu), साई मांजरेकर (Sai Manjekar), शांतनु महेश्वरी (Shantanu Maheshwari) और जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) की फिल्म औरों में कहां दम था सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अजय और तबू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने महज 9 करोड़ की कमाई है। जानें फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया।

औरों में कहां दम था वर्ल्डलवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई और ज्यादा कम हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में 14 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म के बजट से ज्यादा खर्च उसके विज्ञापन पर आया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म के बजट के आधी कमाई भी नहीं हो पाई। मेकर्स अब फिल्म को जल्द ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म में अजय और तबू की रोमांटिक जोड़ी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

वहीं, अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर रोहित शेट्टी की बिग बजट फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। सिंघम अगेन में अजय के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article