बॉक्स ऑफिस

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 3: बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) सिनेमाघरों में 3 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म ने 3 दिनों में 10 करोड़ रुपये से भी कम कमाए हैं।

Image

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 3

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) की रिलीज के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 2 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ लीड रोल में 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस तब्बू नजर आ रही हैं। अजय देवगन और तब्बू स्टारर को लेकर बज था कि यह वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहेगी। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्हें देख निर्माता काफी निराश हुए हैं। फिल्म 3 दिनों में 8 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

साल 2024 के 7 महीने बीत चुके हैं। 'औरों में कहां दम था' अजय देवगन की इस साल रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले 'शैतान' और 'मैदान' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की मूवी 'औरों में कहां दम था' ने बॉक्स ऑफिस पर रविवार के दिन केवल 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में केवल 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

लोगों को शुरुआत में यह लग रहा था कि 'औरों में कहां दम था' अजय देवगन की बेस्ट ओपनर बन सकती है। नीरज पांडे ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसमें अजय देवगन और तब्बू के अलावा शांतनु माहेश्वरी, सई मांजरेकर और जिमी शेरगिल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article