बॉलीवुड

Zeenat Aman: हॉस्पिटल बेड से जीनत अमान ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर की दिल छू लेने वाली बातें

जीनत अमान (Zeenat Aman) बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने समय में कई शानदार फिल्में दी है। जीनत अमान ने अस्पताल के अपने रिकवरी रूम से इंस्टाग्राम पर भावुक होने वाली तस्वीरें शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

Image

Zeenat Aman

जीनत अमान (Zeenat Aman) बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने समय में कई शानदार फिल्में दी है। हाल ही में जीनत अमान ने अस्पताल के रिकवरी रूम से सीधे एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सभी को काफी ज्यादा हैरानी भी हुई है। एक्ट्रेस ने साथ ही एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा है।

अपनी पोस्ट की शुरुआत में जीनत ने लिखा-"रिकवरी रूम से नमस्ते। पिछले कुछ हफ्तों से मैं कागजी कामों की थकान और चिकित्सा प्रक्रिया की चिंता में उलझी हुई हूं, लेकिन अब जब मैं इस अनुभव के दूसरे पहलू से उभर रही हूं, तो मैं इंस्टाग्राम पर कहानी सुनाना जारी रखने के लिए प्रेरित महसूस कर रही हूं। आप देख सकते हैं कि अस्पताल की उदास, नैदानिक ठंड से बढ़कर कुछ नहीं है जो किसी को याद दिलाए कि जीवित रहने और अपनी आवाज़ रखने का क्या मतलब है इसलिए और भी सिनेमाई टुकड़े, और भी निजी इतिहास, और भी फैशन, और भी कुत्ते और बिल्लियाँ, और हां… निश्चित रूप से और भी राय की अपेक्षा करें। क्या कोई ऐसा विषय है जिसके बारे में आप चाहते हैं कि मैं लिखूँ?

घबराहट एम्पावरमेंट में बदल गई

एक अलग बात यह है कि फरवरी में मैंने सोशल मीडिया पर दो साल पूरे किए और अप्रैल में मेरे 800,000 फॉलोअर्स हो गए। मैंने इस यात्रा की शुरुआत घबराहट के साथ की थी जो एम्पावरमेंट में बदल गई और फिर मोहभंग में बदल गई और अब नई जिज्ञासा में बदल गई है। मुझे यह प्लेटफ़ॉर्म पसंद है जो मुझे अनुमति देता है, लेकिन सोशल मीडिया की चालबाजियों में कुछ ऐसा है जो मुझे परेशान करता है।

सेलेब्स ने की जल्द ठीक होने की कामना

मशहूर सेलेब्स ने तुरंत ही इस पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। साथ ही प्यार भरे कमेंट्स किए। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "आपसे प्यार करती हूं और आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। संजय कपूर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भूमि पेडनेकर ने कहा, "आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article