Zarine Khan Funeral: बॉलीवुड एक्टर जायद खान और सुजैन की मां जरीन खान की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रिपोर्ट्स की मानें तो काफी समय से वो बीमार चल रही थी। 81 साल की उम्र में जरीन खान ने आखिरी सांस ली है। इस बीच जरीन खान का अंतिम संस्कार हो गया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग ये कह रहे है कि जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर....
जरीन खान का हुआ अंतिम संस्कार
अभिनेता-निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन खान की अंतिम यात्रा में कई सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। इस बीच विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जायद खान हाथ में मटकी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोग ये कह रहे है कि जरीन खान का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये तो मुस्लिम है फिर क्यों ऐसा कर रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'क्या जरीन हिंदू थी।' जानकारी के लिए बता दें कि जरीन खान के पति संजय खान इस्लाम धर्म को मानते हैं वहीं जरीन खान पारसी थी। अब कई लोगों का ये मानना है कि जरीन खान हिंदू और इस्लाम धर्म के रिवाजों को मानती थी।
जायेद खान का टूटा दिल
जरीन खान की मौत से जायेद खान बुरी तरह टूट गए हैं। उनके चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और वे तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली जैसी क्लासिक फिल्मों में नजर आई थी। उनकी अदाकारी को लोग काफी पसंद करते थे। साल 1966 में उन्होंने फिल्म निर्माता संजय खान से शादी की थी। अब जरीन खान को सभी लोग नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।
