बॉलीवुड

Yaariyan 2 Box office Day 2: दिव्या खोसला कुमार की फिल्म का हुआ बुरा हाल, निर्माताओं को लगा बड़ा झटका

Divya Khosal Kumar's Yaariyan 2 Box office Day 2: दिव्या कुमार खोसला (Divya Khosla Kumar), मीजान जाफरी (Meezaan Jafri) और पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'यारियां 2' (Yaariyan 2) दो दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

Image

Yaariyan 2

Yaariyan 2 Box office Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला (Divya Khosla Kumar), मीजान जाफरी (Meezaan Jafri) और पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) की फिल्म 'यारियां 2' (Yaariyan 2) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने तो दर्शकों को खूब पसंद आ आए लेकिन वो फिल्म को सिनेमाघरों में कुछ पसंद किया नहीं किया जा रह है। इस फिल्म के साथ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन की 'गणपत' ने भी दस्तक दी है। 'यारियां 2' के मुकाबले 'गणपत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा ठीक रहा है। आइए देखें 'यारियां 2' ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने केवल 55 लाख रुपये का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म दो दिनों में 1.05 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वीकेंड में ये फिल्म 2 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

राधिका राव और विनय सप्रू ने फिल्म 'यारियां 2' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta), अनास्वरा राजन (Anaswara Rajan), मीजान जाफरी, वरीना हुसैन (Warina Hussain), प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) और पर्ल वी पुरी जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये बताया गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की बराबर कमाई नहीं पाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article