Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार की बीवी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए कई लोग थिएटर भी पहुंचे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे, क्यूंकि पहला भाग काफी लोगों को पसंद आया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने पहले ही दिन कितनी कमाई कर ली है।
बॉलीवुड फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) को कल क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी हल्का रिस्पांस मिला था। इसी के साथ कुछ ज्यादा अच्छे रिव्यू ना मिलने पर भी फिल्म को काफी मुसीबतों को झेलना पड़ा। लेकिन अब फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार यारियां 2 ने सिर्फ 60 लाख का बिजनेस किया है। ये कलेक्शन काफी चौंका देने वाला है, इसे देख मेकर्स के हाथ पाऊं ठंडे हो गए हैं।
फिल्म पहले ही दिन करोड़ भी नहीं कमा पाई, जिसे देख मेकर्स भी परेशान हो गए हैं। फिल्म एक कुल बजट 50 करोड़ रूपए है जो फिल्म की कमाई से भी बड़ा है। इसी के साथ बता दें की फिल्म में दिव्या के अलावा पर्ल वी पुरी, मीजान जाफरी और प्रिया प्रकाश वारियर जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही बंगाली फिल्म एक्टर यश दास गुप्ता ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है।
