बॉलीवुड

Dhurandhar में हाई एनर्जी डांस नंबर करते नजर आएंगे रणवीर सिंह? एक्टर के जन्मदिन पर रिलीज होगा दमदार टीजर

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। एक्टर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद इस फिल्म में नजर आने वाले है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई है कि एक्टर की इस फिल्म में एक धमाकेदार डांस करने वाले है।

Image

Dhurandhar

रणवीर सिंह हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए रहते है। एक्टर जल्द ही फिल्म धुरंधर में नजर आने वाले है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। बता दें रणवीर सिंह ने 2010 में यशराज फिल्म्स की बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। वहीं लोगों को धुरंधर के टीजर का इंतजार है।

ऐसी अफवाहें है कि फिल्म धुरंधर का टीजर रणवीर के जन्मदिन यानी 6 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। टीजर के रिलीज से पहले रणवीर सिंह इस फिल्म में एक डांस नंबर की शूटिंग कर रहे है। बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के गाने को रणवीर ने मुंबई के विले पार्ले स्थित गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में फिल्माया है। इस डांस नंबर को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है।

धमाकेदार डांस करेंगे रणवीर

हर बार के जैसे इस बार भी रणवीर इस फिल्म में अपने डांस ने धमाल करने वाले हैं। यह एक हाई-एनर्जी डांस नंबर होने वाला है। एक सोर्स ने बताया कि गाने की शूटिंग के समय रणवीर अपने पूरे फॉर्म में थे क्योंकि उन्होंने चार दिनों तक स्टूडियो में शूटिंग करने से पहले कई दिनों तक रिहर्सल की थी। आदित्य ने बड़े पैमाने पर बड़े सेट, कई बैकग्राउंड डांसर्स के साथ ट्रैक को तैयार किया है। ये डांस नंबर 30 जून को पूरा हो गया है। मेकर्स इस फिल्म को 2025 के लास्ट में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अभी आधिकारिक रिलीज डेट नहीं आई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article