बॉलीवुड

Don 3 में रणवीर सिंह संग दो-दो हाथ करेंगे कार्तिक आर्यन? फरहान अख्तर से हुई एक्टर की मुलाकात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 11, 2023, 08:35 AM IST

Kartik Aaryan in Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3) में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले हैं। इस बीच फरहान से मुलाकात के लिए कार्तिक आर्यन उनके ऑफिस पहुंचे हैं, जिसके बाद फैंस ने अपना-अपना अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है।

Image

Farhan Akhtar meets Kartik Aaryan

Kartik Aaryan in Don 3: बॉलीवुड फिल्म मेकर फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग मच अवेटेड फिल्म डॉन 3 (Don 3) के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। तमाम खबरों के बीच कुछ समय पहले ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। डॉन 3 में रणवीर सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले हैं। जिसको लेकर ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला है। डॉन 3 का एक अनाउंसमेंड वीडियो भी जारी किया गया जिससे रणवीर का लुक काफी दमदार लग रहा है।

अब फिल्म को लेकर एक और खबर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन, फरहान अख्तर के ऑफिस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बाहर नजर आए हैं। जिसके बाद फैंस का कुछ ऐसा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

क्या डॉन 3 का हिस्सा होंगे कार्तिक आर्यन?

कार्तिक और फरहान की मीटिंग के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि डॉन 3 में कार्तिक आर्यन का भी एक दमदार रोल या कैमियो देखने को मिल सकता है। फैंस को उम्मीद है कि अगर ऐसा होता है तो डॉन 3 के मेकर्स को तगड़ा फायदा हो सकता है।

हालांकि इसको लेकर कोई भी आधिकारिक या इनसाइड रिपोर्ट सामने नहीं आई है, ये तो सिर्फ फैंस ही हैं जो कार्तिक आर्यन की वीडियो सामने आने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘डॉन 3 में रणवीर के साथ कार्तिक का एक्शन, मजा ही आ जाएगा।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article