बॉलीवुड

'सही समय का इंतजार करना होगा' सलमान संग दोबारा काम करने पर सूरज बड़जात्या, पुरानी मूवीज को भी किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 6, 2026, 01:31 PM IST

Salman Khan-Sooraj Barjatya Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) को लेकर अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि दोनों साथ में फिर से काम करने जा रहे हैं। अब इस खबर पर सूरज बड़जात्या का रिएक्शन सामने आ गया है।

Image

Image Source: Reddit/ IMDb

Salman Khan-Sooraj Barjatya Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा सलमान खान नाम और भी मूवीज से जुड़ रहा था। खबर थी सलमान खान फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूरज बड़जात्या ने इसको लेकर बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं सूरज बड़जात्या ने क्या कहा।

सूरज बड़जात्या ने कही ये बात

एक्टर सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह है सूरज बड़जात्या का नया इंटरव्यू जो उन्होंने Filmfare को दिया है। फिल्मफेयर से एक्सक्लूसिव बातचीत में जब सूरज बड़जात्या से पूछा गया कि क्या सलमान खान के साथ जल्द कोई नई फिल्म बनने वाली है, तो उन्होंने कहा, 'अभी कुछ नहीं है। सही समय का इंतजार करना होगा।' हालांकि, करियर के बारे में एक और सवाल के जवाब में सूरज बड़जात्या ने खुलकर बताया कि वो सही किरदार के लिए सही एक्टर चुनने का क्या तरीका अपनाते हैं। उन्होंने सलमान खान को अपनी पहली कुछ फिल्मों में लीड रोल देने की बात याद की। उन्होंने अंदाज में कहा, 'कभी-कभी आप कोई किरदार किसी खास व्यक्ति को ध्यान में रखकर लिखते हैं। जैसे मेरी पहली दो-तीन फिल्में सलमान भाई के लिए लिखी गई थीं। दिलचस्प बात ये है कि मेरे किरदार खुद मुझे बता देते हैं कि किसे लेना है। गलत आदमी को नहीं चुन सकते, क्योंकि किरदार ही नहीं मानेगा।'

सूरज बड़जात्या-सलमान खान ने कई फिल्मों में किया साथ काम

सलमान और सूरज बड़जात्या की पुरानी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun..!) ने फैमिली वैल्यूज और रोमांस को नया मुकाम दिया था। हम साथ साथ हैं (Hum Saath Saath Hain) ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article