बॉलीवुड

WAVES 2025: PM Modi ने इन स्टार्स को दिया भारतीय सिनेमा को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय, राज कपूर सहित कई दिग्गजों को किया याद

PM Narendra Modi Praises Raj Kapoor, Satyajit Ray, And Other Celebs At Waves 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WAVES 2025 में राज कपूर और सत्यजीत रे जैसे कई दिग्गजों को याद किया और भारतीय सिनेमा को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने का श्रेय दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान में स्मारक स्टैंप भी जारी किये।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के शिखर पर पहुंचने पर जताई खुशी

PM Narendra Modi Praises Raj Kapoor, Satyajit Ray, And Other Celebs At Waves 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई को मुंबई के जियो कंवेंशन सेंटर में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट के पहले एडिशन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सिनेमा जगत के योगदान और इसकी नामी हस्तियों पर खूब चर्चा की। उन्होंने भारतीय सिनेमा के दुनिया के कोने-कोने में पहुंचने पर खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राज कपूर, सत्यजीत रे, एआर रहमान और एसएस राजामौली जैसे सितारों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी लोकप्रियता की तो तारीफ की ही। साथ ही शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारों के बारे में भी बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वेव्स 2025 में भारतीय सिनेमा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिता हासिल करने के बारे में कहा, "बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। रूस में राज कपूर की लोकप्रियता, कांस में सत्यजीत रे की लोकप्रियता, ऑस्कर में आरआरआर की सफलता में यही दिखता है। गुरु दत्त की सिनेमैटिक कविता हो या फिर ऋत्विक घातक का सोशल रिफ्लेक्शन, एआर रहमान की धुन हो या राजामौली की महागाथा। हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने WAVES 2025 में सिनेमाजगत की दिग्गज हस्तियों की स्मारक स्टैंप भी जारी की। इस लिस्ट में गुरु दत्त, पी भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घातक और सलील चौधरी जैसे स्टार्स शामिल हैं। बता दें कि WAVES 2025 का आयोजन जियो कंवेंशन सेंटर में 1 मई से शुरू हुआ है और 4 मई तक चलने वाला है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article