बॉलीवुड

War 2 में हुई श्रद्धा कपूर की एंट्री, ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर संग शेयर करेंगी स्क्रीन

Shraddha Kapoor in War 2: यशराज बैनर की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म से जुड़ गई हैं। श्रद्धा कपूर वॉर 2 में स्पेशल डांस नम्बर करती दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी होंगे।

Image

Hrithik Roshan Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor in War 2: स्त्री 2 (Stree 2) के सुपरहिट होते ही दर्शकों और मेकर्स के बीच श्रद्धा कपूर की डिमांड काफी बढ़ गई है। श्रद्धा कपूर को दर्शक ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं, जिस बात को मेकर्स समझ रहे हैं। यही कारण है कि श्रद्धा कपूर की एंट्री ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2 Movie News) में हो गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म वॉर 2 में लीड कैरेक्टर प्ले करती दिखाई देंगी तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को वॉर 2 के एक स्पेशल डांस नम्बर के लिए साइन किया है, जिसमें वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी।

बहुत बड़े स्तर पर शूट हो रही है वॉर 2

यशराज बैनर की अपकमिंग मूवी वॉर 2 बहुत बड़े स्तर पर शूट हो रही है। वॉर 2 यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिस पर मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को हिट कराने के लिए सभी संभव कदम उठा रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने वॉर 2 में श्रद्धा कपूर का डांस नम्बर रखने का फैसला किया है क्योंकि स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में हैं।

वॉर 2 से पहले श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 में करने वाली थीं डांस नम्बर

श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता केवल बॉलीवुड दर्शकों तक ही सीमित नहीं है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो पुष्पा 2 में स्पेशल डांस नम्बर करती दिखेंगी। कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ है कि पुष्पा 2 में श्रद्धा नहीं बल्कि श्रीलीला डांस नम्बर करती दिखाई देंगी। भले ही पुष्पा 2 में श्रद्धा डांस करती न दिखें लेकिन दर्शक जल्द ही उन्हें वॉर 2 में आग लगाती दिखेंगी। यह पहला मौका है जब श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वैसे आप ऋतिक और श्रद्धा को साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article