Bobby Deol Look From War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' (War 2) को निर्माताओं ने आज यानी 14 अगस्त के दिन पेश कर दिया है। 'वॉर 2' को देखने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपने रिएक्शन साझा करने शुरू कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि 'वॉर 2' में बॉबी देओल का धमाकेदार कैमियो होगा। ऐसे में अब फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने 'वॉर 2' से बॉबी देओल (Bobby Deol) की फोटो साझा की है। अब यह पुष्टि हो गई है कि 'वॉर 2' में बॉबी देओल कैमियो करते दिखाई दे रहे हैं।
फाइनली बॉबी देओल भी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म 'अल्फा' से बॉबी देओल की पहली झलक 'वॉर 2' में दिखाई दे रही है। इस मूवी बॉबी देओल को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। यूजर द्वारा साझा की गई तस्वीर में बॉबी देओल एक छोटी लड़की के हाथ पर सीक्रेट एजेंसी का लोगो बनाते नजर आते हैं। लोगों को लग रहा है कि ये लड़की कथित तौर पर आलिया के बचपन का किरदार निभा सकती है।
'वॉर 2' की बात करें तो इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
