बॉलीवुड

War 2 में ऋतिक रोशन से होगी Jr. NTR की तगड़ी भिड़ंत, आदित्य चोपड़ा की फिल्म में मिला ये रोल

War 2 Jr. NTR Role Reveals: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देंगे। इस मूवी में वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि फिल्म से जूनियर एनटीआर का रोल भी सामने आ चुका है, जिससे फैंस की एक्साइटमें भी बढ़ गई है।

Image

'वॉर 2' में ये किरदार अदा करेंगे जूनियर एनटीआर

War 2 Jr. NTR Role Reveals: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वह जल्द ही 'वॉर 2' के साथ बॉलीवुड में भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। 'वॉर 2' (War 2) में जूनियर एनटीआर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग भी आदित्य चोपड़ा और आयान मुखर्जी ने शुरू कर दी है। खास बात तो यह है कि फिल्म से अब जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) का रोल भी सामने आ चुका है, जिससे उनके फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और ऋतिक रोशन के बीच तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। बड़े पर्दे पर दोनों को आमने-सामने देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' (War 2) में भारतीय एजेंट की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी फिल्म से जुड़े सूत्रों ने दी है।

जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और वॉर 2 से जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "सलमान खान, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और शाहरुख खान के बाद जूनियर एनटीआर वायआरएफ की स्पाई युनिवर्स के नए एजेंट हैं। लेकिन उनका किरदार अभी तक बनाई गई स्पाई मूवीज से अलग होने वाला है। खुद आदित्य व आयान भी 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को मापने के लिए बेताब हैं। 'वॉर 2' से मेकर्स अपने दर्शकों को चौंकाने की कोशिश में हैं, क्योंकि फिल्म में हर किरदार के कई शेड्स होने वाले हैं।"

बता दें कि 'वॉर 2' (War 2) में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) का रोल काफी बड़ा होने वाला है। इससे जुड़े सूत्रों का कहना है कि आदित्य चोपड़ा ने जूनियर एनटीआर के किरदार को भविष्य की चीजों को देखते हुए गढ़ा है। उनका रोल केवल वॉर 2 तक ही सीमित नहीं होगा। बल्कि वह आगे आने वाली फिल्मों में भी कैमियो करते नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article