बॉलीवुड

War 2: अप्रैल में Jr NTR संग शूटिंग करेंगे Hrithik Roshan, मुंबई में तैयार हुआ सेट?

Hrithik Roshan-Jr NTR's War 2 Shooting: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अप्रैल में एक साथ फिल्म 'वॉर 2' (War 2) के क्लाइमेक्स की शूटिंग शुरू करेंगे। मेकर्स ने लगभग 9 दिनों का शेड्यूल रखा है।

Image

War 2

Hrithik Roshan-Jr NTR's War 2 Shooting: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हालिया रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की सफलता के बाद अब 'वॉर 2' (War 2) पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) नजर आएंगे। कई समय से दोनों एक्टर्स के साथ में शूटिंग करने की खबरें आ रही थीं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अप्रैल के महीने में मुंबई के अंदर की 'वॉर 2' की शूटिंग को अंजाम देंगे।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अयान मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का आमना-सामना एक शानदार सीक्वेंस हो इस पर काम कर रहे हैं। तेलुगू एक्टर जूनियर एनटीआर 'देवारा: पार्ट 1' को पूरा करने के बाद अप्रैल के लास्ट में 'वॉर 2' की शूटिंग में शामिल होंगे। मुंबई में एक शानदार सेट बनाया गया है और इसकी शूटिंग लगभग 9 दिनों तक चलने वाली है। इस सीक्वेंस का हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शूट किया जाएगा।

जूनियर एनटीआर के ज्वाइन करने से पहले ऋतिक रिशन 'वॉर 2' की अपने हिस्से की शूटिंग को अप्रैल में पूरा कर लेंगे। मेकर्स ने प्लान किया है कि दोनों एक्टर्स की एंट्री शानदार होनी चाहिए, जिसे देख दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article