बॉलीवुड

War 2: सीबीएफसी ने कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर चलाई कैंची, फिल्म में रिलीज से पहले होंगे ये 6 बदलाव

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2025, 04:40 PM IST

War 2 CBFC: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म वॉर 2 (War 2) से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) कुछ सीन हटाने को कहा है। जिसके बाद फिल्म काफी चर्चा में आ गई है। फिल्म से ये सीन भी हटने वाला है।

Image

Image Source: War 2 Movie

War 2 CBFC: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की मेगा-एक्शन फिल्म वॉर 2 (War 2) रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इस फिल्म वॉर 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वॉर 2 के मेकर्स से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification, ) ने कुछ सीन्स हटाने के लिए कहा है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन एक दो नहीं बल्कि 6 सीन्स पर कैंची चलाई है। तो चलिए जानते पूरा मालला क्या है।

CBFC ने लगाए 6 कट्स

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म वॉर को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के कुछ बिकिनी सीन को छोटा करने की सलाह दी है, ताकि फिल्म को ‘UA’ सर्टिफिकेट मिल सके, जो हर उम्र के दर्शकों के लिए फिट हो। इसके अलावा, 9 सेकंड के कुछ सेंसुअल सीन और 2 सेकंड के एक अश्लील जेस्चर वाले शॉट को भी हटा दिया गया है। मेकर्स को फिल्म में कुछ रेफ्रेंस को म्यूट करने के लिए भी बोला है। इन बदलावों के बाद फिल्म का रनटाइम अब 2 घंटे 46 मिनट और 11 सेकंड रह गया है। आपको बता दें कि पहले फिल्म 2 घंटे, 59 मिनट और 49 सेकंड लंबी थी।

कब रिलीज होगी फिल्म

कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 इसी महीने यानी 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अहम रोल में होने वाले हैं। फिल्म वॉर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article