Vivek Oberoi talk about Akshay Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) के चचेरे भाई अक्षय ओबेरॉय( Akshay Oberoi) ने हाल ही में उन पर कई इल्जाम लगाए थे। अक्षय ओबेरॉय ने विवेक के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है। यही नहीं अक्षय ने दोनों के परिवार के बीच रिश्ता होने से भी इंकार कर दिया था। अब कुछ समय बाद विवेक ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है। विवेक ओबेरॉय ने भाई के दिए हुए बयानों पर सफाई दी है। विवेक ने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए बताया कि उनके और अक्षय के बीच कैसा रिश्ता है। और फैल रही अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ अपने इंटरव्यू में , विवेक ओबेरॉय ( Vivek Oberoi) ने बयाया कि मैंने अक्षय से पूछा था कि उनका इंटरव्यू किस बारे में था। तभी अक्षय ने ने अपने कजिन से कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। हालाँकि, इन बातों पर विवेक ओबेरॉय का मानना है कि अक्षय का खुद बोलना ही बेहतर है।
विवेक ओबेरॉय ने की अक्षय ओबेरॉय की जमकर तारीफ
विवेक ने आगे बताया कि वह अक्षय से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, "हम हमेशा एक-दूसरे के जन्मदिन, दिवाली या माता-पिता की सालगिरह पर मौजूद रहते हैं। साथ बड़े होने की हमारी कुछ बेहतरीन यादें हैं।" उन्होंने आगे बताया कि उनके परिवार के साथ बातचीत बहुत गर्मजोशी भरी रही है। हम दोनों के परिवार के बीच खास रिश्ता है और हम साथ में समय भी बिताते हैं।
यही नहीं विवेक ने अपने भाई के करियर की भी तारीफ की, उन्होंने कहा कि अक्षय ने अपना करियर अपनी मेहनत से बनाया है। उन्हें जो तारीफ मिलती है, वह इसके हकदार है। नेपोटिज्म पर कटाक्ष करते हुए विवेक ने कहा कि किसी को भी इस आधार पर नहीं देखना चाहिए कि वह किसका भाई है या किस परिवार से आता है।
