Vivek Agnihotri on IFFI 2022 Jury: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर विवादों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI 2022 के ज्यूरी हेड और इस्राइल के फिल्म मेकर नादव लैपिड ने फिल्म को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे फैंस के साथ ही फिल्म के एक्टर अनुपम खेर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी नाराजगी जताई है। नादव लैपिड ने इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 'प्रोपेगेंडा' और 'वल्गर फिल्म' बताया है। इन सब के बीच आज सुबह फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन भी सामने आ गया है। विवेक का ट्वीट देती से वायरल हो रहा है।
'सच दुनिया की सबसे खतरनाक चीज है'
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर शुरू हुई इस नए विवाद पर ही अब विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट सामने आ गया है, विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुम मॉर्निंग, सच इस दुनिया की सबसे खतरनाक चीज है.. यह लोगों को झूठ बोलने पर भी मजबूर कर सकता है'। विवेक अग्निहोत्री का ये ट्वीट IFFI 2022 के जूरी के कमेंट को लेकर ही है। विवेक ने यकीनन जूरी के फिल्म को लेकर दिए गए बयान को झूठा करार दिया है।
The Kashmir Files पर विवाद कैसे शुरू हुआ?
IFFI 2022 को इस साल गोवा में आयोजित किया गया है। इस साल कुल 15 फिल्मों को इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें 15वीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स थी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जूरी प्रमुख नादव लापिड ने कहा, ‘हम सभी 15वीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी हैरान थे।इस फिल्म को एक प्रोपेगेंडा के लिए बनाया गया है। यह एक वल्गर और भद्दी फिल्म है। इस फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को नॉमिनेट करना भी बड़ी हैरानी की बात है।’ जूरी हेट ने यह भी कहा कि उन्हें हैरानी है कि इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड कैसे जीत लिया है।
बता दें विवेक अग्निहोत्री से पहले द कश्मीर फाइल्स के लीड एक्टर अनुपम खेर ने IFFI 2022 जूरी के बयान को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘झूठ का कद कितना भी ऊँचा क्यों ना हो.. सत्य के मुक़ाबले में हमेशा छोटा ही होता है.’। फिल्म द कश्मीर फाइल्स इसी साल 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
