Vivek Agnihotri To Make Film On Mahabharat: विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। उनकी इस मूवी ने लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई थी। वहीं बीते दिन विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अपकमिंग मूवी 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। लेकिन विवेक अग्निहोत्री यहीं नहीं रुकने वाले। उन्होंने ऐलान किया है कि अब वह 'महाभारत' पर फिल्म बनाएंगे, लेकिन उनकी यह मूवी बाकी लोगों की 'महाभारत' से अलग होगी।
विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने इस बात का खुलासा टाइम्स नाउ को दिये इंटरव्यू में किया। विवेक अग्निहोत्री ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे नहीं मालूम कि लोग ऐसा क्यों कह रहे थे कि मैं 'महाभारत' पर मूवी बनाने वाला हूं। लेकिन अब मैंने सोचा कि क्यों न बना ही लिया जाए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इन्हें पढ़ने, इनपर रिसर्च करने में लगा दी है। लेकिन मैं इसे एक पौराणिक कथा की तरह बनाऊंगा। मुझे इसे बनाना ही है तो एक इतिहास की तरह बनाऊंगा। बाकी लोग इस मूवी को बॉक्स ऑफिस के लिए बना रहे हैं, लेकिन मैं इसे लोगों की खातिर बनाऊंगा। दूसरे लोग मूवी में अर्जुन, भीम और बाकी किरदारों को उजागर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मेरे लिए 'महाभारत' धर्म बनाम अधर्म है।
इससे इतर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अपकमिंग मूवी 'द वैक्सीन वॉर' की बात करें तो इस फिल्म में नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। मूवी 28 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
