Virat Kohli and Anushka Sharma Video: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत हासिल की। बेंगलुरु टीम के लिए इस रन चेज में विराट कोहली ने सबसे अधिक 69 रनों की पारी खेली। इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का रोमांस
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के क्रिकेट मैचों में प्यार दिखाने के पल अब नई बात नहीं रहे हैं। आरसीबी के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल के ओपनिंग मैच में भी दोनों के प्यार भरे पल कैमरे में कैद हो गए। विराट ने सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। जैसे ही उन्होंने अपना हाफ-सेंचुरी पूरा किया, वे अनुष्का की तरफ मुड़े और उन्हें फ्लाइंग किस भेजी। अनुष्का ने भी बिना झिझके उन्हें किस वापस कर दी। यह क्लिप अकेले ही फैंस को दीवाना करने के लिए काफी थी। लेकिन अनुष्का ने और भी मजेदार पल दिए। जब विराट ने एक आसान कैच छोड़ दिया तो अनुष्का जोर-जोर से हंस पड़ीं और मुंह बनाती नजर आईं।
इस मूवी में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा
बताते चलें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया और फिर साल 2017 में दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिर जीरो में नजर आई थी। इसके बाद से ही वो बड़े पर्दे से गायब है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22xA6'में नजर आ सकती हैं। अनुष्का फिल्म में अहम भूमिका के लिए बातचीत कर रही हैं। अगर यह सच हुआ तो यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। बता दें कि अनुष्का को 2022 में झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में काम करना था, लेकिन वह प्रोजेक्ट अब तक अटका हुआ है।
