विजय वर्मा (Vijay Verma) इन दिनों तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) को डेट कर रहे हैं। कपल ने कुछ समय पहले ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। विजय से पूछा गया कि आप कब शादी करने वाले हैं। एक्टर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं शादी करूं पहली बात तो ये। दूसरी बात मैं इस सवाल का जवाब अपनी मां को भी नहीं देता हूं। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि तमन्ना और विजय जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विजय ने कहा कि ये उनकी लाइफ का सबसे अच्छा समय है। एक्टर ने आगे बताया, मुझे मेरी फिल्म मॉनसून शूटऑउट (2013) के रिलीज का लंबे समय से इंतजार था। कान्स में मेरे काम को लोगों ने पसंद किया था। मुझे लगा था कि इसके बाद मेरी जिंदगी बदल जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैं गेम में वापस आने के लिए छोटे-छोटे रोल्स करने लगा।
विजय के पास नहीं था प्लान बी
उन्होंने आगे कहा कि मुझसे नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि एक्टर के पास कभी बी प्लान नहीं होना चाहिए। इस बात को मैंने अपनी जिंदगी में गाठ बांध ली। एक्टर की लव लाइफ की बात करें तो दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा इस साल के शुरुआत में शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी।
