बॉलीवुड

Ul Jalool Ishq का बदला नाम, गुस्ताख दिल से रिलीज होगी विजय वर्मा-फातिमा सना शेख की मूवी

Gustaakh Ishq Movie Poster: मनीष मल्होत्रा ने अपने बैनर की फिल्म ऊल जलूल इश्क का ऐलान कुछ वक्त पहले किया था, जिसका नाम अब बदल गया है। विजय वर्मा-फातिमा सना शेख की ये मूवी अब गुस्ताख दिल के नाम से रिलीज होगी। फिल्म में नसीरुद्दीन शान और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Image

Gustaakh Ishq

Gustaakh Ishq Movie Poster: फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की नई फिल्म ऊल जलूल इश्क का टाइटल बदल गया है। जाने-माने फैशन आइकल मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाई जा रही रोमांटिक ड्रामा ऊल जुलूल इश्क का नाम अब गुस्ताख दिल होगा। मनीष मल्होत्रा ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करके हुए टाइटल में हुए बदलाव के बारे में जानकारी ही। फिल्म गुस्ताख दिल के नए पोस्टर में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख एक-दूसरे को बाहों में भरे दिख रहे हैं और दोनों के चेहरे पर गमगीन हैं।

गुस्ताख दिल के पोस्टर में विजय-फातिमा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

मनीष मल्होत्रा ने गुस्ताख दिल का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार नजर आ रही है। चेहरे के एक्सप्रेशन इन दोनों के दिलों के दर्द को अच्छी तरह से बयां कर पा रहे हैं। फिल्म गुस्ताख दिल का पोस्टर देखने के बाद लोगों का कहना है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख एक पैशनेट लव स्टोरी लेकर आएंगे, जिसकी बॉलीवुड को बहुत जरूरत है। स्कूल रोमांस के अलावा इन दिनों बॉलीवुड अच्छी रोमांटिक फिल्में पेश नहीं कर रहा है, जिस कारण सिनेमाप्रेमी शानदार लव स्टोरीज के लिए तड़प रहे हैं।

गुस्ताख दिल के साथ जुड़े हैं कई शानदार लोगों के नाम

ऐसा नहीं है कि गुस्ताख दिल के साथ केवल विजय वर्मा और फातिमा सना शेख जैसे शानदार कलाकारों के ही नाम जुड़े हुए हैं। इसका डायरेक्शन हवाईजाजा डायरेक्टर विभु पुरी करेंगे। फिल्म नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी दिखाई देंगे। फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसके गाने गुलजार साहब लिखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article