बॉलीवुड

कार एक्सीडेंट के बाद कैसे हैं विजय देवरकोंडा, साउथ एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Vijay Deverakonda Tweet: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा के फैंस फिलहाल काफी चिंतित क्योंकि बीती रात एक्टर को लेकर ये खबर सामने आई कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस मामले में पर अब विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके बताया है कि उनकी तबीयत कैसी हैं।

Image

Pic Credit-vijay deverakonda instagram

Vijay Deverakonda Tweet: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों उनको लेकर ये खबर सामने आई कि उन्होंने रश्मिका मंदाना संग सगाई कर ली है। इस बात से विजय के फैंस काफी खुश हैं। हालांकि बीती रात विजय का कार एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद सभी लोग टेंशन में आ गए। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के लिए प्राथना करते दिखाई दे रहे हैं। अब विजय देवरकोंडा ने बताया है कि एक्सीडेंट के बाद वो कैसा फील कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर

विजय देवरकोंडा ने दिया हेल्थ अपडेट

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने एक्स पर हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि वो फिलहाल ठीक है। विजय ने पूरी बात बताते हुए लिखा, 'सब ठीक है। कार को थोड़ा नुकसान हुआ, लेकिन हम सब सुरक्षित हैं। मैंने जिम जाकर स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी घर लौटा हूं। सिर में थोड़ा दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से सब ठीक हो जाएगा। आप सभी को ढेर सारा प्यार और गले लगाने की शुभकामनाएं। खबरों से तनाव न लें।' विजय देवरकोंडा के इस ट्वीट को देखकर सभी लोग राहत की सांस ले रहे हैं। विजय देवरकोंडा का ये ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विजय देवरकोंडा ने कर ली सगाई

रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है और दोनों के शादी की डेट भी अब सामने आ गई है। लोग ये दावा कर रहे हैं ये दोनों साल 2026 में सात फेरे लेने वाले हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। विजय और रश्मिका की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। बताते चलें कि रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थामा की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। रश्मिका और आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सभी लोग इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article