बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार आथिया शेट्टी के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फिल्म का पहला गाना 'क्रेजी लगदी' आउट हुआ है। इस गाने में नवाजुद्दीन, आथिया को इंप्रेस करने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। इस गाने को स्वरूप खान ने गाया है। 'क्रेजी लगदी' में नवाजुद्दीन और आथिया का फनी अंदाज दिख रहा है, जो ट्रेलर में भी नजर आ रहा था। मोतीचूर चकनाचूर 15 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।
End of Article
