Dhaakad Trailer: असलहों से लैस दमदार लुक में नजर आईं कंगना रनौत, एक्शन सीन देख दांतो तले उंगली दबा लेंगे दर्शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 07:03 PM IST

Dhaakad Film Trailer Out:  कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म धाकड़ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें अदाकारा का तूफानी किरदार देखकर हर कोई दंग रह गया है। अगर आपने अब तक यह ट्रेलर नहीं देखा है तो यहां जरूर देखें।

Dhaakad Film Trailer Out: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म धाकड़ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल को बेहद तूफानी किरदार में देखा जा रहा है। कंगना रनौत को एक फाइटर के किरदार में देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली है। हाल ही में जो ट्रेलर रिलीज हुआ है उसमें कंगना रनौत को एक ऐसे किरदार में देखा गया जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म धाकड़ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कंगना रनौत को नेवर सीन बिफोर किरदार में देखा जाएगा। वहीं अर्जुन रामपाल ने भी इस फिल्म में बहुत दमदार भूमिका निभाई है।

जैसा इस फिल्म का नाम है वैसा ही कंगना रनौत का किरदार है। एक तरफ जहां अदाकारा एक फाइटर की तरह इस फिल्म में लड़ती हुई नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ उन्हें खूबसूरत हसीना और सेक्स वर्कर के रूप में भी देखा गया। ऐसे में दर्शकों को कंगना रनौत एक ही फिल्म में अलग-अलग रूपों में नजर आएंगी। कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी हैं जिनके लुक ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया है। अर्जुन रामपाल का डरावना लुक देखकर फैंस दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म के एक्शन सींस की याद आ जाएगी। 

2 मिनट 47 सेकेंड के इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे कंगना रनौत एजेंट अग्नि के किरदार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जाल को खत्म करने के मिशन पर निकली हैं। फिल्म मणिकर्णिका के बाद कंगना रनौत को अब धाकड़ फिल्म में एक्शन करते हुए देखा जा रहा है। वह इस ट्रेलर में दनादन गोलियां चलाते हुए नजर आ रही हैं। सिर्फ कंगना रनौत ही नहीं बल्कि दिव्या दत्ता के किरदार ने भी लोगों के होश उड़ा दिए हैं। रजनीश घई द्वारा निर्देशित फिल्म इस वर्ष 20 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

End of Article