तस्वीर में दिख रही यह लड़की आज है बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में से एक, फिटनेस में कई हैंडसम हंक को देती है मात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 04:42 PM IST

Bollywood Actress Throwback Photo: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। क्या इस तस्वीर को देखकर आप अदाकारा का नाम बता सकते हैं।

तस्वीर में दिख रही यह लड़की आज है बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में से एक, फिटनेस में कई हैंडसम हंक को देती है मात
Photo Credit: Instagram

Bollywood Actress Throwback Photo: बॉलीवुड जगत में इन दिनों कई ट्रेंड्स चल रहे हैं। इन्हीं में से एक ट्रेंड थ्रोबैक फोटो शेयर करने का है। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी या अपने प्रियजनों की थ्रोबैक तस्वीरें खास अंदाज में शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में से एक अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। यह तस्वीर देखने के बाद लोग अदाकारा को पहचानने में नाकामयाब हो रहे हैं। क्या इस तस्वीर को देखकर आप अदाकारा का नाम बता सकते हैं।

हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहुत ही प्यारी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अदाकारा ने ओवरसाइज जैकेट पहनी है और वह किसी बगीचे में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथ में पेड़ों की कुछ टहनी पकड़ी है जिसमें फूल लगे हुए हैं। आपको बता दें यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ की है जो फिटनेस में कई हैंडसम हंक को मात देती हैं। कहा जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कैटरीना कैफ की बॉडी सबसे परफेक्ट है। यह तस्वीर शेयर करने के साथ कैटरीना कैफ ने बहुत प्यारा सा कैप्शन दिया है। यह तस्वीर शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा कि पहले भी वह ओवरसाइज कपड़ों का ट्रेंड फॉलो करती थीं। 

जैसे ही कैटरीना कैफ ने अपनी यह तस्वीर साझा की वैसे ही उनके फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह हमेशा से फैशन आइकन रही हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूबसूरत कहा। कैटरीना कैफ को जल्द ही विजय सेतुपति के साथ एक फिल्म में देखा जाएगा। वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 और सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर के साथ फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं। 

End of Article