गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से है अर्जुन कपूर की ये खास डिमांड, फैन्स से मांग रहे मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 04:24 PM IST

Arjun Kapoor special Demand from girlfriend Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन शुरु किया। इस दौरान अर्जुन ने एक फैन से गुजारिश कर दी कि वह उनकी बात मलाइका तक पहुंचा दें...

Arjun Kapoor special Demand from Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। लंबे वक्त से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल मलाइका अरोड़ा तुर्की में वेकेशन पर हैं तो वहीं अर्जुन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन शुरु किया। इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपने एक फैन से गुजारिश कर दी कि वह उनकी बात मलाइका तक पहुंचा दें। दरअसल मोमोज खाते हुए अर्जुन कपूर की फोटो पर एक फैन ने कहा कि आपको मलाइका की बनाई हुई चटनी खानी चाहिए। इस पर अर्जुन कपूर ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। अर्जुन कपूर ने कहा कि, 'प्लीज उनसे कहें कि घर आने पर वह मेरे लिए यह चटनी बनाएं। फिलहाल वह ट्रिप का आनंद ले रही हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करने में बिजी हैं। लेकिन, आपकी बात का शायद उन पर असर हो।' इसके साथ अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को टैग भी किया है। अर्जुन की बातों से लग रहा है कि उन्हें मलाइका की याद सता रही है।

End of Article