बॉलीवुड

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज डेट आउट, इस दिन दस्तक देगी तृप्ति डिमरी की फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 06:35 PM IST

Vicky Vidya kKa Woh Wala Video Release Date out: तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज डेट सामने आ गई है। तृप्ति डिमरी की फिल्म इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Image

Instagram

Vicky Vdya kKa Woh Wala Video Release Date out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya kKa Woh Wala Video)' को लेकर चर्चा में है। तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आए थे, अब फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कब रिलीज होगी।

इस दिन रिलीज होगी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' है। इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस को 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज डेट का इंतजार था। अब इसी तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की लीड रोल वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज डेट आउट हो गई है। फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

इस फिल्म में भी नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के अलावा 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। 'भूल भुलैया 3' में एक्ट्रेस के कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ विद्या बालन का भी अहम रोल होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article