Vicky Kaushal to join the YRF Spy Universe: विक्की कौशल अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए हैं। इस साल लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। इस रोल में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हुई। 'छावा' की सफलता को देखने के बाद अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विक्की कौशल को वाईआरएफ यूनिवर्स की फिल्म ऑफर हुई है।
विक्की कौशल के हाथ लगी वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल इस समय यशराज फिल्म्स के एक स्पाई मूवी के लिए बात कर रहे हैं। पोर्टल के मुताबिक विक्की कौशल ने भी इस प्रोजेक्ट को करने में दिलचस्पी दिखाई है। यह अभी भी शुरुआती चरण में है और जल्द ही मेकर्स इस पर काम शुरू करने वाले हैं। निर्माताओं का मानना है कि इस स्क्रिप्ट के हिसाब से विक्की कौशल परफेक्ट साबित होंगे।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल के पास इस समय एक के बाद एक धांसू प्रोजेक्ट हैं। आने वाले दिनों में विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग काफी समय पहले ही शुरू हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा विक्की कौशल के पास फिल्म 'महावातर' भी है। इस मूवी में विक्की कौशल को पहली बार भगवान परशुराम के रोल में देखा जाएगा।
