बॉलीवुड

कटरीना कैफ की डिलीवरी डेट को लेकर विक्की कौशल ने दिया हिंट, कहा, 'घर से नहीं निकलने वाला...'

Vicky Kaushal & Katrina Kaif: बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं जिसके लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। वहीं अब विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान पत्नी कटरीना की डिलीवरी डेट को लेकर हिंट दिया कि नन्हा मेहमान जल्द ही आने वाला है।

Image

Image Source: Katrina Kaif Instagram

Vicky Kaushal & Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जल्द ही माँ बनने वाली हैं ये बात सभी को मालूम है। पिछले महीने सितंबर में ही कटरीना ने पति विक्की संग ये खुशखबरी फैंस संग शेयर की थी। शादी के 3 साल बाद दोनों के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूँजेगी जिसके लिए विक्की और कटरीना तैयार हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि कब कटरीना की डिलीवरी होगी। ऐसे में अब विक्की कौशल ने कटरीना की डिलीवरी डेट पर चुप्पी तोड़ी और फैंस को हिंट दे डाला। सिर्फ यही नहीं विक्की ने ये भी बताया कि इस जर्नी में वो कटरीना का कैसे ख्याल रखेंगे।

मुंबई में हुए युवा सम्मेलन में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने बताया कि इस स्पेशल टाइम में पत्नी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) संग 24 घंटे साथ रहूँगा। मैं बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं क्यूंकी मुझे लगता है ये भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हम बस उसके पास ही हैं, फिंगर्स क्रॉसड। मुझे लग रहा है कि मैं घर से बाहर तो नहीं निकलने वाला हूं। ये तो साफ हो गया है कि विक्की एक अच्छे पिता बनने की पूरी कोशिश करेंगे। इसी के साथ कटरीना कैफ जल्द ही इस दुनिया में नन्हे मेहमान को लाने वाली है। रुमर्स थे कि इस महीने यानि अक्टूबर में ही कटरीना की डिलीवरी डेट है। फैंस जानने के लिए बेहद ही उत्सुक हैं कि कटरीना और विक्की के घर बेबी गर्ल या बॉय कौन आएगा? लोगों ने सोशल मीडिया पर एआई टूल का इस्तेमाल करते हुए विक्की और कटरीना के बच्चे का चेहरा भी बनाया। काफी लंबे समय तक विक्की और कटरीना ने इस प्रेग्नेंसी को लोगों की नजरों से छुपाया। साल 2021 में दोनों ने धूम शाम से शादी की थी।

प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही 'लव एंड वॉर' (Love & War) और 'महावतार' में नजर आएंगे। दोनों फिल्मों के लिए विक्की ने अपनी क्मर कस ली है। वहीं कटरीना कैफ प्रेग्नेंसी के चलते ब्रेक पर हैं। हालांकि कटरीना का अभी पूरा फोकस प्रेग्नेंसी के अलावा अपने मेकअप बिजनेस पर भी है जो करोड़ों का टर्नओवर कर रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article