बॉलीवुड

Miss World 2024 का खिताब हारने के बाद खूब रोईं Sini Shetty, मां ने ऐसे बढ़ाया हौसला

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2024, 10:53 AM IST

Miss World 2024: क्रिस्टिना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता। वहीं, सिनी शेट्टी ने भारत को 71वें मिस वर्ल्ड में रिप्रेजेंट किया था। सिनी ने टॉप 8 में जगह बनाई थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिस वर्ल्ड की रेस से बाहर होने के बाद वो लगातार रोते हुए नजर आईं।

Image

Sini Shetty (credit Pic: Instagram)

Miss World 2024: चेक रिपल्बिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) ने जीता मिस वर्ल्ड 2024 का ताज। 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित हुआ। लेबनाना की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रहीं। भारत को मिस वर्ल्ड में सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया था। लेकिन वो इस खिताब को जीतने से चूक गईं। सिनी ने टॉप 8 में जगह बनाई थी। लेकिन वो टॉप 4 तक नहीं पहुंचे पाई। सिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिनी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो में सिनी अपने परिवार के लोगों को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। वो इस दौरान बहुत रो रही हैं। उनकी मां उन्हें संभालते हुए नजर आ रही हैं। सिनी का ये वीडियो किसी को इमोशनल कर देगा।

मिस वर्ल्ड 2024 हारने के बाद खूब रोईं सिनी शेट्टी

सिनी के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों को उन पर बहुत गर्व है। भले ही वो मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीत पाई। उन्होंने करोड़ों लोगों के दिल जीते हैं।सिनी मिस वर्ल्ड का ताज जीतने से चुक गई हो। लेकिन वो कई पेंजेंट्स अपने नाम कर चुकी हैं। सिनी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम किया था। सिनी कर्नाटक की रहने वाली हैं। वह एक भारतीय मॉडल हैं। सिनी चार्टेड अकाउंटेंड की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा वो एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article